लुधियानाः शिमलापुरी इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां साड़ू में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में तेजधार हथियार चल गए। इस दौरान एक की हाथ की नसे काट दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उसने साथियों के साथ मिल उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देने के कारण यह हमला हुआ है। खून से लथपथ व्यक्ति को सड़क पर फेंक कर बदमाश फरार हो गए। घायल अवस्था में उसकी हालत नाजुक देख तुरंत उसके परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। हाथ की कलाई से खून लगातार बहता रहा। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख व्यक्ति को सीएमसी अस्पताल रैफर कर दिया।
युवक की कलाई की नसें कट गई है। जानकारी देते हुए घायल परमिन्द्र सिंह के भाई योगेश धवन ने कहा कि उसका भाई प्रीत नगर शिमलापुरी इलाके का रहने वाला है। आज वह रात बाजार से दवा खरीदने बाइक पर जा रहा था। अचानक से रास्ते में उसका साडू उससे लिफ्ट मांगने लगा। उसे उसने कुछ दूरी पर छोड़ने के लिए कहा। परमिन्द्र ने उसे बाइक पर बैठाया लेकिन कुछ दूरी पर जाकर उसने परमिन्द्र के हाथ पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल परमिन्द्र का उसके साडू के साथ कुछ समय पहले पैसों का लेन-देन था। 1 लाख रुपए उसने लिए थे जो वापस कर चुका है।
अब उसका साडू करीब 30 हजार अन्य देने के दबाव बना रहा है। इसी रंजिश में उसने आज रात परमिन्द्र पर हमला करवाया है। परमिन्द्र के हाथ की नसें कट गई है। योगेश ने कहा कि हमलावर बरोटा रोड का रहने वाला है। फिलहाल परमिन्द्र को CMC अस्पताल दाखिल करवाया जा रहा है। थाना पुलिस शिमलापुरी को भी वह सूचित करेंगे।