फिरोज़पुरः पंजाब के जिला फिरोजपुर के हुसेनीवाला शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव जी की समाधि स्थल पर हरियाणा से कई लोग शहीद सम्मान यात्रा लेकर पहुंचे, वहीं समाधि स्थल पर शहीद जोती देसी घी से जलाने के लिए हरियाणा के घर-घर से दो चमच घी के इक्ट्ठे कर 12 क्विंटल घी एकत्रित कर लाए और शहीदो की समाधि स्थल पर नतमस्तक हो कर श्रद्धा के फूल अर्पित किए ।
समाधि स्थल पर हरियाणा से कई लोग शहीद सम्मान यात्रा लेकर पहुंचे उन्होंने कहा की समाधि स्थल पर शहीद जोती गैस से नही देसी घी से चलनी चाहिए और प्रशासन से भी इस बारे में बात हुई है, ताकि समाधि स्थल पर शहीद जोती घी से चले और हमारे शहिदो को सम्मान दिया जाए ।
