Punjab Govt AD
HomeHimachalपंजाबः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दूसरे इंटरव्यू के बाद जेलों में सर्च...

पंजाबः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दूसरे इंटरव्यू के बाद जेलों में सर्च जारी, बरामद हुआ ये सामान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंड़ीगढ़ः पंजाब पुलिस के तमाम दावों के बीच बठिंडा जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का शुक्रवार को एक और इंटरव्यू सामने आ गया। इसके बाद प्रदेश की सभी जेलों में अलर्ट जारी कर सर्च अभियान चलाया गया। शनिवार को सेंट्रल जेल फिरोजपुर से 11 मोबाइल बरामद हुए हैं। जेल अधिकारियों ने बैरक के अंदर ऊपर बने पिलर से 3 मोबाइल बरामद किए हैं। इसके अलावा एनएसजेडी मशीन के जरिए 6 मोबाइल बरामद किए गए हैं। बैरक नंबर 11 में दबिश देकर अधिकारियों ने हवालाती करण से एक मोबाइल और हवालाती रमेश से एक मोबाइल बरामद किया है। थाना सिटी पुलिस ने जेल से बरामद हुए 11 मोबाइल अपने कब्जे में लेकर 2 बंदियों समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

वहीं फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में 18 मोबाइल फोन समेत अन्य पाबंदीशुदा समान बरामद किया गया है। जेल प्रशासन की सर्च में आठ सिम, 9 हेडफोन, 10 चार्जर, डाटा केबल के अलावा बीड़ी, जर्दा और हीटर स्प्रिंग बरामद हुए हैं। दो फोन हवालातियों से मिले जबकि 16 फोन समेत बाकी सामान लावारिस हालत में बरामद किया गया है। जेल प्रशासन की शिकायत पर 2 हवालातियों समेत अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -