अबोहरः पंजाब के अबोहर के सरकारी प्राइमरी स्कूल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्कूल मास्टर द्वारा बच्चे की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार मास्टर द्वारा बच्चे पर डंडे से काफी अत्याचार किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। वहीं डीसी ने वायरल वीडियो के बाद कहा कि मास्टर के खिलाफ अनुशासनीय कार्रवाई की जाएगी।
वहीं बच्चे के पिता ने मास्टर द्वारा की गई मारपीट को सही बताया है। पिता ने बताया कि उन्होंने ही मास्टर को कहा था कि उनका बच्चा कहना नहीं मानता है। उधर, डीसी ने कहा कि माना की पेरेंट्स ने कहा कि उनका बच्चा कहना नहीं मानता लेकिन बच्चे का सुधारने का यह कौन-सा तरीका है। क्या इसी तरीके के साथ बच्चे को सुधारा जा सकता है।