तपा मंडी: गांव जैमल सिंह वाला से दुखद खबर सामने आई है। जहां स्कूटर के असंतुलित होने के कारण सरपंच की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखदीप सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सुखदीप सिंह ट्रांसपोर्ट और कार खरीदने-बेचने का काम करता था। इसी बीच जब वह काम खत्म करके तपा मंडी से गांव की ओर स्कूटर पर जा रहा था तो कुछ महिलाएं स्कूटर के सामने आ गईं।
महिलाओं को बचाने की कोशिश में सुखदीप सिंह के स्कूटर का संतुलन बिगड़ गया और वह गिरकर घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल तपा में भर्ती कराया गया। यहां से उसे डॉक्टरों ने मैक्स अस्पताल बठिंडा रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान सुखदीप सिंह की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र छोड़ गया। बताया जा रहा है कि सुखदीप सिंह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता था।