Loading...
Punjab Govt
HomeHimachalपंजाब: सरपंच और उसके परिवार पर लगे नरेगा मज़दूर से धक्केशाही के...

पंजाब: सरपंच और उसके परिवार पर लगे नरेगा मज़दूर से धक्केशाही के आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगा : जिले के गांव काहन सिंह वाला की नरेगा वर्कर से सरपंच और उसके परिवार के बीच लड़ाई झगडे का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए  रितु कौर ने बताया कि वह सरपंच के बाग से गुजर रही थी। तभी सरपंच मंजीत कौर के बेटे की उससे झूठी अफवाह फैलाने का आरोप लगाकर नोक-झोक हो गई, जो हाथापाई तक जा पहुंची।

इस दौरान रीतु घायल हो गई और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। नरेगा श्रमिकों ने सरपंच और उसके बेटे पर आरोप लगते हुए कहा कि वह जानबूझ कर पंचायत के नरेगा के कामों में हस्तक्षेप करता है।

सरपंच मंजीत कौर ने कहा कि रीतु का उसके पति से झगड़ा हुआ था, तब उन्होंने रीतु के झगडे को सुलझाया था। जिसकी रंजिश रीतु द्वारा निकाली जा रही है और रीतु ने उसके बेटे के मोटरसाइकिल से छेड़खानी कर झगडे की शुरूआत की थी। जिला पंचायत अधिकारी ने इस मामले में कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार पर गांव के सरपंच पंचायत के  काम में हस्तक्षेप कर सकते है, उनके परिवार का कोई अन्य सदस्य पंचायत के मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकता, यदि कोई ऐसा  करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page