लुधियाना : जगराओं में सुबह बच्चों को स्कूल लेकर आ रही सनमति विमल जैन स्कूल की तेज रफ्तार वैन पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई बच्चे घायल हो गए है। मृतक बच्ची गांव अखाडा का रहने वाली बताई जा रही है।
Punjab: Sanmati Vimal Jain School’s van collides with a tree, one girl dead, 3 seriously injured, watch video pic.twitter.com/7TNvhJaISS
— Encounter India (@Encounter_India) August 6, 2024
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह रायकोट रोड पर गांव अखाडा समेत अन्य गांवों से स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। स्कूल वैन की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराने के बाद वैन पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे में 3 बच्चे गंभीर घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही गांवों से बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और अपने अपने बच्चे को लेकर चले गए।
हादसे के कारण एक किलो मीटर तक जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक निकालना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार हादसा इतना जबरदस्त था कि बच्चे का सिर का एक हिस्सा अलग हो गया। बच्चे का हाल देखकर माहौल तनावपूर्ण बन गया।