Loading...
- Advertisement -
HomePunjabLudhianaपंजाबः बदमाशों में हुई मुठभेड़ के बाद घायल संभव जैन और CP...

पंजाबः बदमाशों में हुई मुठभेड़ के बाद घायल संभव जैन और CP कुलदीप चहल का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः गारमेंट के कारोबारी संभव जैन को किडनैप कर गाड़ी लूटने और उस पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने देर रात बदमाशों में हुई मुठभेड़ में 2 आरोपियों को मार गिराया। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर घायल संभव जैन ने वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन का धन्यावाद किया। इस दौरान घायल संभव ने बताया कि 17 तारीख को कुछ व्यक्तियों ने उसे गोली मारकर अगवा कर लिया था। जिसके बाद उसे 3 घंटे बाद सुनसान जगह पर फैंक कर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद परिवार ने पुलिस ने मदद मांगी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे भर्ती करवाया। इस दौरान संभव जैन ने कहा कि पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल ने उसे अस्पताल में हाल जानने के दौरान आरोपियों को जल्द काबू करने का आश्वासन दिया।  जिसके बाद देर रात पुलिस ने एनकाउंटर कर 2 व्यक्तियों को मार गिराया। संभव जैन ने पंजाब पुलिस और पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल का इस कार्रवाई को लेकर धन्यावाद किया।

वहीं दूसरी ओर दोराहा के टिब्बा पुल पर एनकाउंटर के बाद तुरंत पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल मीडिया के सामने आए। किसी तरह की अफवाह न फैले, इसके लिए पूरी जानकारी खुद दी। कुलदीप चहल ने बताया कि इस घटना दौरान बदमाशों के साथ 30 से 35 गोलियां चली। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने गोलियां चलाते हुए दोनों को मार गिराया। सीपी कुलदीप चहल ने बताया कि 17 नवंबर को लुधियाना के हौजरी कारोबारी संभव जैन को 7 लोगों ने किडनैप किया। उन्हें कार में घुमाते रहे।

फिर जांघ में गोली मारकर फिरौती मांगी। उनकी कार लूटकर ले गए। परिवार संग मिलकर पुलिस ने उनकी जान बचाई। हमने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन संजू बामण और शुभम गोपी गिरफ्त से बाहर थे। संजू बामण का अपना गैंग है। गोपी उसका करीबी था। संजू ही कारोबारी की किडनैपिंग और फिरौती के इस केस का मास्टरमाइंड था। जिस दिन कारोबारी को किडनैप किया गया, संजू ने ही उसे गोली मारी थी। इन दोनों का 2016 से क्रिमिनल रिकॉर्ड है। इन पर लूट-डकैती के कई केस दर्ज हैं। सीपी कुलदीप चहल ने बताया कि कारोबारी संभव जैन का मामला काफी बड़ा था। कारोबारियों के भी लगातार फोन आ रहे थे। लुधियाना पुलिस हर तरह से केस को ट्रेस करने में जुटी थी। ह्यूमन इंटेलिजेंस से हमें इनके बार में पता चला।

जब पुलिस को पता चला कि ये दोनों लुधियाना में हैं तो फिर इनको पकड़ने के लिए टीम भेजी गई। टीम एक्टिवा पर जा रहे इन दोनों बदमाशों के पीछे लग गई? पुलिस कमिशनर ने कहा कि संजू बामण और शुभम गोपी को भनक लग गई कि पुलिस उनके पीछे है। उनके पास ऑटोमैटिक हथियार थे। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। जिसमें यह दोनों मौके पर ही मारे गए। बता दें कि बुधवार रात दोराहा में हुए एनकाउंटर में लुधियाना पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हुई। जिसमें गैंगस्टर संजीव उर्फ संजू बामण और शुभम उर्फ गोपी मारे गए। इस केस में 5 आरोपियों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी थी। एनकाउंटर का पूरा प्लान इस तरह से था कि पुलिस ने न केवल उनके खुले हाईवे पर घेरा बल्कि चंद मिनटों में ढेर कर दिया। करीब 8 मिनट ही यह एनकाउंटर चला। जिसमें दोनों बदमाश पुलिस की गोली से बीच सड़क पर औंधे मुंह गिर गए। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page