लुधियाना: जगराओं के गांव चौकी मान के नजदीक सिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा ने यूनिवर्सिटी की छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। छात्रा की पहचान किरनदीप कौर पुत्री सुरजीत सिंह निवासी चक्क कनिया कलां के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार मृतक काफी समय से डिप्रेशन में रहती थी, जिसके चलते उसका डीएमसी लुधियाना में इलाज चल रहा था। जानकारी के अनुसार सिटी यूनिवर्सिटी में बीए की पढ़ाई कर रही थी। किरनदीप कौर ने अचानक यूनिवर्सिटी की छत पर गई और छत से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
जिसके बाद यूनिवर्सिटी में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में छात्रों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।