गुरदासपुर: पंजाब में चोरी और लूटपाट के मामला लगातार बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन लूटपाट और चोरी के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज दिन-दिहाड़े तिबड़ी रोड़ पर एक रिटायर सैनिक अज्ञात लुटेरों ने लाखों रुपए लूट लिए। मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात बाइक सवार लुटेरे रिटायर सैनिक के वाहन से 3 लाख रूपये लूट कर ले गए। इस संबंधी पीड़ित गुरभेज सिंह निवासी नबीपुर कालोनी ने बताया कि वह सेना से रिटायर है तथा अब उन्होंने वाहन खरीद कर किराए पर देने का काम शुरू करने का मन बनाया था। इस संंबंधी उसने सतगुरू कार बाजार वालों से एक वाहन खरीदा था और उसका तीन लाख रूपये अदा करना बाकि था।
आज उसने तीन लाख रूपये बैंक से निकाल पर खरीद किए वाहन मे रख कर सतगुरू कार बाजार वालो को देने के लिए आया था। वह वाहन को लाक कर सतगुरू कार बाजार वालों के तिबड़ी रोड़ स्थित कार्यालय मे गया। तभी बाहर से एक नौजवान आया तथा उसने बताया कि बाइक सवार दो नौजवान वाहन का शीशा तोड़ कर वाहन से कुछ उठा कर ले गए है। जिस पर मैंने आकर देखा तो वाहन मे तीन लाख रूपये वाला बैग गायब था।
उन्होंने कहा कि लुटेरे उस बैग को लेकर फरार हो गए। गुरभेज सिंह के अनुसार इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है तथा पुलिस मौके पर जांच कर रही है। इस संबंधी सिटी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज गुरमीत सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुच गई थी। इस संबंधी अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। उन्होने कहा कि पीड़ित लूटी गई राशि बैंक से निकाल कर लाया था,जिससे लगता है कि लुटेरे बैंक से ही इसके पीछे लगे हुए थे। उन्होने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
