अमृतसर – हलका सेंट्रल के अंतर्गत भद्रकाली मंदिर के पास रहने वाले इलाकानिवासी पिछले कई हफ्तों से गंदे पानी की समस्या से परेशान हैं। पानी की समस्या से परेशान इलाकानिवासियों ने प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और अपनी परेशानी साझा की। इस दौरान इलाका निवासियों ने बताया कि हम पिछले 6 महीने से पानी की समस्या से परेशान हैं और हमारे इलाके में पानी बहुत गंदा आ रहा है।
इस गंदे पानी को पीने से हमारे परिवार के सदस्य बीमार हो रहे है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे और बुजुर्ग सभी बीमारियों से पीड़ित हैं। गंदा पानी की वजह से सारे इलाके में बीमारियां फैल रही है। लोगों ने कहा कि हमने पहले भी कई बार इस समस्या की शिकायत कर चुके है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि इलाका निवासियों को मजबूरन गंदा पानी पीकर गुजारा करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह गंदा पानी न तो पीने योग्य है और न ही इसे किसी अन्य काम में इस्तेमाल किया जा सकता है और प्रशासन हमारी समस्या का समाधान नहीं कर रहा है।