लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा उम्मीदवारों का किसानों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। वहीं आज किसान यूनियन उगराहां ने पीएम मोदी के पंजाब दौरे को लेकर विरोध करने का ऐलान किया है। दूसरी ओर लुधियाना से भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह किसानों को चेतावनी देते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने कहा कि नकली किसान 500-500 रुपए लेकर हाथों में झंडियां लेकर भाजपा का विरोध किया जा रहा है। दरअसल, भाजपा द्वारा एक प्रोग्राम रखा गया था जिसमें बिट्टू द्वारा किसानों द्वारा रास्ता रोकने को लेकर विरोध किया गया। इस वायरल वीडियो में बिट्टू कह रहे हैकि झंडियां लेकर खड़े हो जाते है और गांवों में जाने से हमें रोकते है।
बिट्टू ने कहा कि ये क्या सोचते है कि भाजपा को वोटें नहीं पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि अकेले-अकेले का हिसाब किया जाएंगा। बिट्टू ने कहाकि अकेले-अकेले की फोटों को वह देख रहा है। उन्होंने कहाकि जितने विरोध करने को लेकर रोक रहे है, इनमें से कोई भी मोदी की सरकार बनने से रोक नहीं सकता। बिट्टू ने कहा कि फिर ये लोग कहेंगे कि इन्हें डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया। बिट्टू ने कहाकि आज वह परेशान होकर यह बात कह रहे है। बिट्टू ने किसानों को चेतावनी देते हुए कहाकि बंदे के पुत्त बन जाओं, फिर ना कहना जो तुम लोग ढाई टोट पहले पादें फिरदे हो। तुम लोगों ने तमाशा बनाया हुआ है पंजाब का। बिटटू ने कहाकि किसानों को कमी किस चीज की कमी नहीं की है। अगर कमी है तो वह देश से ली जाएंगी।
बिट्टू ने कहा कि पता नहीं कौन सा नशा करके हाथों में झंडियां लेकर विरोध कर रहे है। इस दौरान बिट्टू ने आरोप लगाया है कि किसानों के साथ सरकार मिली हुई है। पुलिस की ड्यूटी लगाकर इन 4 बंदों को जानबूझकर विरोध करने के लिए रोका जा रहा। सीएम मान को चेतावनी देते हुए बिट्टू ने कहा कि इन किसानों का हिसाब 4 जून को किया जाएगा। बिट्टू ने कहाकि एक ओर पाकिस्तान का बॉर्डर है और दूसरी ओर दिल्ली की ओर किसानों द्वारा रास्ते में बॉर्डर पर किसानों द्वारा धरना लगाया गया है। बिट्टू ने कहाकि पता नहीं किस टोल पर किसानों ने धरना लगा देना है। बिट्टू ने कहाकि आज को ट्रेन में आ रहा है तो परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, अगर कोई बस में आ रहा था तो उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिट्टू ने कहा कि पंजाब कब बंद हो जाएंगा, कब कौन-सी सड़क को बंद कर दिया जाएगा, यह मखौल है कोई ? बिट्टू ने कहा कि सारे पंजाब के तबाह कर दिया है।