लुधियाना : पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रधान और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बचत भवन नजदीक अपने सरकारी दफ्तर की शुरूआत की। वडिंग ने कांग्रेस वर्करों के साथ बैठक भी की। वड़िंग की बैठक में जिला कांग्रेस की गुटबाजी जगजाहिर हो गई। पूर्व कैबिनट मंत्री भारत भूषण आशू के पूरा गुट उद्घाटन समारोह से गैरहाजिर रहा। वड़िंग से सवाल किया गया है कि क्या आशू उनसे किसी बात को लेकर नाराज है तो वड़िंग ने जवाब दिया कि मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है।
अगर फिर भी कोई नाराज है तो उसे मनाने की कोशिश की जाएगी। वड़िंग ने कहा कि जल्द ही दफ्तर का टाइम टेबल भी लोगों को बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि जालंधर में हुई उप-चुनाव की हार की वह खुद जिम्मेवारी लेते है। वड़िंग ने कहा कि जालंधर उप-चुनाव में सरकार ने धक्केशाही की है।
पत्रकारों ने वड़िंग से सवाल किया कि क्या वह लुधियाना में रहेंगे या गिद्दड़बाहा में इस सवाल पर वड़िंग ने कहा कि आने वाले समय में शहर में वह अपना घर लेंगे। फिलहाल अभी किराए पर मकान लिया हुआ है। वड़िंग ने कहा कि मैं गिद्दड़बाहा में तीन बार विधायक रहा हूं लेकिन मेरा घर वहां नहीं है। बिट्टू का घर लुधियाना में था, लेकिन लोगों के लिए हमेशा बंद रहा है।