लुधियानाः कांग्रेस प्रधान और सासंद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आज प्रेस वार्ता के जरिए पंजाब पुलिस के तबादलों को लेकर सीएम भगवंत मान को नसीदत दी है। दरअसल, कहा जा रहा है कि कई पुलिस कर्मियों की रिटायरमेंट को एक या दो साल पेडिंग है, लेकिन तबादलों के फैसले के बाद वह जल्द रियाटरमेंट ले सकते है। इसी को लेकर राजा वडिंग ने कहा कि सीएम मान के इस फैसले से अगर पंजाब पुलिस का मनोबल टूटा तो पंजाब का बड़ा नुकसान होगा। वहीं चुनावों में भी पटवारियों ने 1100 कर्मियों को कम करने के फैसले की निंदा की है।
इस दौरान उन्होंने भी जालंधर में होने वाले उप चुनाव में रोष प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस मामले को लेकर राजा वडिंग ने पटवारी संगठन के द्वारा जालंधर उप चुनाव का बहिष्कार पर पटवारी को भी सलाह दी है। उन्होंने कहा चुनाव का बहिष्कार ना करते हुए वह पंजाब सरकार का बहिष्कार करें। इस दौरान पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू और उनमें चल रही नाराजगी के मामले में राजा वडिंग ने कहा कि राजनीति सहनशीलता से की जाती है। राजा ने कहा कि अगर उन्हें कोई गुस्सा है तो वह मुझे मिलकर बात कर सकते है।
इस दौरान बिजली की हो रही कटौती को लेकर राजा ने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने सुधार नहीं किया तो आने वाले दिनों में बिजली बोर्ड चेयरमैन के दफ्तर के बाहर एक बड़ा धरना लगाया जाएगा। लुधियाना सतलुज नदी पर बने टोल पर चल रहे किसानों के द्वारा धरना प्रदर्शन को लेकर राजा वडिंग ने कहा जल्द ही वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से इस मसले को लेकर वह बात करेंगे ताकि जल्द से जल्द समस्या का कोई हल निकल सके। उन्होंने 2027 के चुनाव को लेकर कांग्रेसी वर्करों को कहा कि एकजुट होकर चुनावों के लिए वह तैयारी शुरू कर दें। इस दौरान उन्हें किसी गलत नेता के बहकावे में ना आने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर 2027 में कांग्रेस अपनी सरकार बना सके।
वड़िंग ने कहा कि आज लोगों की सेवा के लिए जो सरकारी दफ्तर बचत भवन में बन रहा है उसका निरीक्षण किया गया। इस दफ्तर में इस तरह से काम चलेगा कि लोगों को यह महसूस होगा कि हर समय राजा वड़िंग उनके बीच है। लुधियाना के लोगों के लिए एक सार्वजनिक नंबर भी घोषित किया जाएगा जिस पर लोग संर्पक कर अपनी समस्या का हल करवा सकेंगे। वड़िंग ने कहा कि जिस तरह लोगों ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत का फतवा दिया है उसी तरह अब जरूरत है कि जालंधर उप-चुनाव में लोग कांग्रेस का साथ दे।
पंजाब के आर्थिक हालात खराब हो रहे है। पंजाबियों पर 350 करोड़ का कर्जा चढ़ चुका है। यदि आज आप आदमी पार्टी की सरकार को पंजाबियों ने ना रोका तो आने वाले समय में कर्जा 500 करोड़ से ऊपर चला जाएगा। जालंधर चुनाव में जीत दर्ज कर लोग इस बात का संदेश आम आदमी पार्टी को देगी कि पंजाब को बरबाद नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा ने पंजाब का भाईचारा तोड़ने की कोशिश की है। भाजपा चुनाव हारी तो उसे समझ लेना चाहिए कि भगवान ने संदेश दिया है कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल न करे। भगवान की एक का नहीं है।