मोगा : पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य में बढ़े नशे को मुद्दा बनाकर सत्ता में आई थी। लेकिन सरकार बनने के डेढ़ साल बाद भी नशों के कारण पंजाब में मौतों का सिलसिला है कि रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इन शब्दों का प्रगटावा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजा वडिंग ने मोगा में कांग्रेस पार्टी द्वारा नशों के खिलाफ आयोजित एक राज्य स्तरीय महा रैली को संबोधित करते हुए किया। इस रैली में राजा वडिंग के इलावा सुखपाल सिंह खैरा, मोहम्मद सदीक, प्रताप सिंह बाजवा, मालविका सूद सच्चर के इलावा राज्य की समूची सीनियर लीडरशिप ने शिरकत की।
अपने संबोधन व मीडिया के रूबरू कांग्रेस पार्टी के आला नेताओं ने राज्य की मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखे शब्दी प्रहार करते हुए आप सरकार को पंजाब की सत्ता में आने से पहले राज्य की जनता से किए वायदे याद दिलाते हुए उन्हें शीघ्र अति शीघ्र पंजाब से नशा खत्म करने की अपील की। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर जल्दी सरकार की ओर से नशों के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में संघर्ष को और तीखा किया जाएगा।
