Loading...
- Advertisement -
HomeHimachalपंजाबः अकाली दल के पूर्व विधायक सहित पंजाबी गायक आज बीजेपी में...

पंजाबः अकाली दल के पूर्व विधायक सहित पंजाबी गायक आज बीजेपी में होंगे शामिल! 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल से बीते दिनों इस्तीफा देने के बाद अजनाला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व प्रदेश के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव बोनी अमरपाल सिंह अजनाला आज भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा पंजाब मामलों के प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा आज दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में बोनी अमरपाल सिंह अजनाला और अन्य का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करेंगे। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े पंजाब के मशहूर लोक गायक सतविंदर बिट्टी भी आज बीजेपी में शामिल होंगे और अकाली दल से संबंधित पूर्व विधायक मनमोहन सिंह सठियाला सहित कई अन्य पूर्व विधायक भी आज बीजेपी में शामिल होंगे।

वहीं, पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के दो पूर्व विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी अजनाला और पूर्व विधायक मनमोहन सिंह  साथियाला दिल्ली जाकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। अजनाला क्षेत्र में भाजपा के पास कोई बड़ा नेता नहीं था, अब भाजपा के लिए अजनाला में पूर्व विधायक के शामिल होने से कैडर बढ़ा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page