- Advertisement -
HomePunjabLudhianaपंजाब : सरकार के खिलाफ PSMSU के कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल...

पंजाब : सरकार के खिलाफ PSMSU के कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल जारी, देखें वीडियो

लुधियाना : पीएसएमएसयू की ओर से अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ कलम छोड़ हड़ताल 21वें दिन भी जारी रही। जिससे जिले में दफ्तरी कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने डीसी दफ्तर में विशाल रैली कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं जिले में विभिन्न सरकारी कार्यालयों के समक्ष मुलाजिमों की ओर से रोष प्रदर्शन किया। इस मार्च में पंजाब पेंशनर्स यूनियन, द क्लास फॉर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन, बिजली बोर्ड यूनियन सहित विभिन्न यूनियनों की ओर से रैली में शामिल होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया जाएगा।

आज सभी कर्मचारियों ने लुधियाना के डीसी ऑफिस के बाहर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो आने वाले दिनों में वे सड़कों पर उतरेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि वे 6 दिसंबर तक हड़ताल पर है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, टीएडीए जैसी कई अन्य मांगों को लेकर वे लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page