- Advertisement -
HomeHimachalपंजाबः देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़, संचालिका-दलाल समेत 8 गिरफ्तार

पंजाबः देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़, संचालिका-दलाल समेत 8 गिरफ्तार

पटियालाः जिले में पुलिस ने देह व्यापार के अड्‌डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अड्‌डे को चला रही महिला और कस्टमर लाने वाले दलाल समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है । शुरूआती जांच में पता चला कि आरोपी महिला देह व्यापार के लिए एक लड़की के 2 से 20 हजार रुपए तक वसूलती थी। यहां देह व्यापार के लिए लाई लड़कियां पंजाब ही नहीं बल्कि दिल्ली और हरियाणा की भी हैं। पुलिस ने  सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पटियाला के चौरा-सनौर रोड पर रेड की। जहां से अड्‌डे को चला रही सर्बजीत कौर निवासी चौरा किशनगंज को पकड़ा गया। वहां से पुलिस ने दिल्ली के किशनगंज की रहने वाली 2, फरीदाबाद की एक और पंजाब के बठिंडा और मोगा की 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा नाभा के राजेश कुमार और अबलोवाल के लाल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी संचालिका सर्बजीत कौर 50 साल की है। वह लंबे समय से देह व्यापार का धंधा करती है। जब भी पुलिस सरबजीत को  पकड़ती  या उसके बारे में सुराग मिलता है तो वह ठिकाना बदल लेती है। आरोपी महिला पहले लड़कियों से जान-पहचान बढ़ाती थी। उसके बाद उन्हें देह व्यापार के धंधे में उतार देती थी। पुलिस जांच के मुताबिक सर्बजीत कौर इन लड़कियों को उनके घर से बुलाकर अपने मकान में रखती थी। इसके बाद उसने आगे दलाल रखे हुए थे। जो कस्टमर ढूंढकर लाते थे। इसके बाद कस्टमर को लड़कियां दिखाई जाती थी। फिर पसंद आने पर उस हिसाब से पैसे वसूले जाते। जिसके बाद लड़कियों को सप्लाई कर दिया जाता था।

इस अड्डे का इलाके के लोगों को पता चला तो लोगो ने  अपने स्तर पर विरोध किया लेकिन सर्बजीत कौर नहीं मानी। इसके बाद पुलिस को कंप्लेंट कर दी गई । जिस पर कारवाई  इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह की अगुवाई में रेड कर वहां से आरोपियों को पकड़ा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सर्बजीत कौर के देह व्यापार के अड्‌डे के कस्टमर कौन-कौन थे, पुलिस उनकी लिस्ट बना रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से कई सफेदपोश बेनकाब हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक केस में जरूरत पड़ी तो पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। जिससे अड्‌डे के कस्टमर बने लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page