Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaपंजाब : प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट कर लूटी नगदी, जाने मामला

पंजाब : प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट कर लूटी नगदी, जाने मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 लुधियाना : बीती रात इस्लाम गंज शनि मंदिर के बाहर कुछ युवकों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को घेर लिया। मारपीट कर उन लोगों ने उससे नकदी छीन ली। घायल अवस्था में पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर अपने घर पहुंचा और परिवार को सारी बात बताई। जिसके बाद परिजन घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।

जानकारी देते हुए पीड़ित खजानचंद ने कहा कि वह मुस्ताकगंज का रहने वाला है। शनि मंदिर के बाहर होली का प्रोग्राम चल रहा था। वह प्रोग्राम देखने रुक गया। इतने में कुछ युवक आए, जिन्होंने उसकी जेब से पैसे निकाल लिए। उसने जब शोर मचाया और उन्हें रोकना चाहा तो उन लोगों ने बीच सड़क उसके साथ जमकर मारपीट की। उसकी बाजू पर डंडों और रॉड से वार किए।

आसपास के लोगों ने बदमाशों से उसे छुड़वाया। खजानचंद ने कहा कि उसने किसी के मकान का सौदा करवाया था, लेकिन बात नहीं बनी। जिस कारण वह 25 हजार एडवांस वापस देने जा रहा था। जिन लोगों को एडवांस वापस देना था, वह अपने घर नहीं थे। इसी कारण वह शनि मंदिर के पास होली खेलते लोगों को देखने रुक गया था। इस मामले संबंधी वह थाना डिवीजन नंबर 2 में शिकायत देगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -