मोगा: बस स्टेंड नजदीक में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस सड़क हादसे में स्कूल टीचर की मौत होने का मामला सामने है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय भूवती के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक प्राईवेट कंपनी की बस ने नीचे आने से टीचर की मौत हुई है। बताया जा रहा कि बस चालक द्वारा गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया, जिससे टीचर बस के नीचे आ गई। इस हादसे में टीचर की मौके पर ही मौत हो गई है।
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह सुबह करीब 7 बजे यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बस की ब्रेक फेल होने कारण चालक गाड़ी का नियंत्रण खो बैठा और टीचर उस दौरान बस की चपेट में आ गई है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बस चालक को काबू कर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अगली कार्रवाई की जा रही है।