चंडीगढ़ : मोहाली में पुलिस की बड़ी हलचल देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि मोहाली में दिल्ली पुलिस व पंजाब पुलिस का सांझा आप्रेशन चलाया जा रहा है। मोहाली में एक कोठी के बाहर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती गई है।
खबर मिली है कि पुलिस द्वारा एक गाड़ी को ट्रेस किया जा रहा था, जिसके बाद मोहाली में उक्त कोठी को घेरा गया है। लेकिन इस बारे अभी किसी भी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि यह घेराव अमृतपाल को लेकर है या किसी अन्य गैंगस्टर को लेकर।
लेकिन इतना जरूर बताया जा रहा है कि पुलिस को मिली इनपुट के बाद कोठी को घेरा गया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल के छिपे होने की आशंका है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने मोहाली के सेक्टर 89 में एक घर की घेराबंदी की। भगोड़े अमृतपाल के करीबी गुरजंत सिंह और निशा रानी नाम की एक महिला को पुलिस ने मोहाली के सेक्टर 89 से हिरासत में लिया है।
बताया जा रहा है कि जिन दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है उन पर आरोप है कि दोनों ने अमृतपाल को फरार होने में मदद की थी। दोनों ने उसे संसाधन मुहैया कराए थे। जानकारी के मुताबिक गुरजंट सिंह अमृतपाल सिंह का बहुत करीबी है।