मोहालीः जिले के साथ लगते गांव बड माजरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मोहाली निवासी एक युवकों ने दिनदहाड़े सरेआम हाथों की उंगलियां काट दी गई है। जिसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। मिली जानकारी अनुसार गांव मोहाली निवासी हरदीप सिंह उर्फ राजू की कुछ व्यक्तियों द्वारा तेजधार हथियारों से उंगलियां काटने का मामला सामने आया है वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्तियों द्वारा बाय कायदा घटना के समय वीडियो भी बनाई गई।
जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है, वीडियो वायरल होते ही सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया और मोहाली फेज 1 पुलिस द्वारा आरोपी व्यक्ति पर अलग-अलग संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। एफआइआर संख्या 21 दिनांक 09.02.2023 धारा 326, 365, 379 बी, 34 आईपीसी व 25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गई।
आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कुछ महीने पहले मोहाली में कुछ युवकों द्वारा बंटी नामक युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था, उस वारदात में शामिल होने के शक के आधार पर मृतक के परिवारिक मेंबरों द्वारा यह घटना को अंजाम दिया गया है। इस खौफनाक वारदात के पीछे वजह और आरोपियों का अभी तक पत नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है।