मोगा – माननीय मुख्यमंत्री पंजाब और माननीय डीजीपी पंजाब के निर्देश पर श्री अंकुर गुप्ता, आईपीएस, एसएसपी मोगा के नेतृत्व में पुलिस ने भारी मात्रा में फोन बरामद किए है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया लोगों के चोरी हुए फोन और गुम हुए 52 फोन बरामद किए है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये मोबाइल फोन सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से बरामद किए गए है।
मोगा पुलिस ने इन मोबाइल फोनों को उनके असली मालिकों को वापस कर दिया है। इसके साथ ही मोगा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल फोन खरीदने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लें और किसी भी संदिग्ध या अनजान व्यक्ति से बिना किसी दस्तावेज के मोबाइल फोन न खरीदें। इसके अलावा मोबाइल फोन के महत्वपूर्ण डेटा की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी लॉक रखें और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करें।
