पठानकोटः डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर आज ऑपरेशन कासो के चलते कई जिलों में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज जालंधर, पठानकोट और लुधियाना में सर्च अभियान चलाया गया। इसी के तहत जिला पठानकोट में शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने जिले के अलग-अलग हिस्सों में तलाशी अभियान चलाया गया।
जिसके आधार पर एसएसपी पठानकोट ने सुजानपुर जिले के मोहल्ला प्रेमनगर में जोकि नशे का गढ़ माना जाता है। वहां भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। ऑपरेशन कासो के तहत यह कार्रवाई की गई है, यह कार्रवाई अभी जारी है। पुलिस ने महिला और पुरुषों सहित कई लोगों को राउंडअप किया है। इस दौरान पुलिस ने एक चोरी की कार भी बरामद की है।
वहीं एडीजीपी एमएफ फारूकी की अगुवाई में सीपी मनदीप सिंह ने समस्त पुलिस अधिकारियों और पुलिस फोर्स के साथ थाना डिवीजन नंबर 2 के इलाके अमरपुरा, हबीबगंज, इस्लाम गंज, सांसी मोहल्ला और अन्य इलाको में सरप्राइज चैकिंग की। इस दौरान सभी थानों के एसएचओ भी मौजूद रहे। इसी तरह जालंधर में पुलिस कमिशर कुलदीप चाहल ने अपनी टीम के तहत काजी मंडी सहित कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया।
