अमृतसर। शहर के जोड़ा फाटक के पास Chohan Salon & Spa Center में पुलिस ने छापेमारी की है। जहां, स्पा सेंटर में अवैध धंधे की खबर मिलने पर पुलिस ने यह छापेमारी की है। जिसके बाद पुलिस ने स्पा सेंटर से करीब छह लड़कियों और कुछ लड़कों को मौके से काबू कर लिया।
इस संबंध में छापेमारी बारे जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जोरा गेट के पास स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। जिस पर पुलिस ने छापेमारी की और पुलिस ने स्पा सेंटर से करीब छह लड़कियों और कुछ लड़कों को काबू किया है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।