Punjab Govt
HomePunjabFaridkotपंजाबः Crown Spa और O3 Spa सेंटरों में पुलिस की रेड, एक...

पंजाबः Crown Spa और O3 Spa सेंटरों में पुलिस की रेड, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूरः बरनाला में मसाज की आड़ में चल रहे Crown Spa और O3 स्पा सेंटरों पर पुलिस ने रेड की। पुलिस ने दोनों स्पा सेंटरों के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी के एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि Crown Spa और O3 स्पा सेंटरों में देह व्यापार के धंधे का पता चला था। इसके बाद उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आईटीआई रोड पर दोनों स्पा पर छापेमारी की।

पुलिस ने मौके पर ही दोनों स्पा सेंटर के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, जबकि एक स्पा सेंटर के मालिक गुरजीत सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ जसविंदर सिंह ने कहा कि इस छापेमारी के दौरान उन लोगों के खिलाफ कोई आपत्ति नहीं मिली. लेकिन यह स्पष्ट हो गया कि ये दोनों स्पा सेंटर मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चला रहे थे। उन्होंने बरनाला शहर के अन्य स्पा सेंटरों को चेतावनी देते हुए कहा कि स्पा सेंटरों में सिर्फ मसाज का काम किया जाए, पुलिस आने वाले दिनों में भी छापेमारी अभियान जारी रखेगी और किसी भी व्यक्ति को कोई भी गैरकानूनी काम नहीं करने दिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -