अमृतसर : मजीठा रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति को पुलिस जबरदस्ती गाड़ी में बिठा रही है। जानकारी के अनुसार दुकानदार और ग्राहक के बीच बहस हुई थी। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राहक को खींच कर अपनी कार में बैठाया। उस युवक के साथ एक छोटी लड़की भी थी और लड़की रो रही थी और अपने पिता को बचाने की बात कर रही थी।
Punjab : वायरल वीडियो में पुलिस कर्मियों द्वारा की गई बदसलूकी के मामले में अधिकारी का आया बयान#Punjab #Officer #statement #regarding #misbehavior #police #personnel #viralvideo #watch #video #encounternews pic.twitter.com/IerCokfpxG
— Encounter India (@Encounter_India) August 13, 2024
लेकिन पुलिस ने उस छोटी लड़की की भी परवाह नहीं की और जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मजीठा रोड थाने में पुलिस अधिकारी ने बताया कि रवि शू हाउस के मालिक ने शिकायत दी थी कि उनकी दुकान पर एक शराबी युवक उनसे झगड़ा और मारपीट कर रहा है।
जब हम मौके पर पहुंचे तो उसने हमारे पुलिसकर्मियों से झगड़ा शुरु कर दिया। जिसके बाद युवक को अपने साथ ले गए और उसका मेडिकल करवाया। मेडिकल की रिपोर्ट में शराब पाई गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ जो भी बनती कार्रवाई की जाएगी।