संगरूरः सीएम भगवंत मान के जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां पुलिसकर्मी दो कैदियों को सिविल अस्पताल से पैदल ही जेल लेकर जा रहे है। इसकी तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे जेल पुलिस कर्मी पैदल दो आरोपियों को जेल ले जा रहे है। ऐसे में कोई भी कैदी पुलिस कस्टडी से भाग सकता है। दरअसल, ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं जब आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया।

जब इस बारे में पुलिसकर्मियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे पास आरोपियों को बाहर ले जाने के लिए कोई गाड़ी मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कुछ कैदी हमारे पास कम होते हैं तो हम उन्हें पैदल ही ले जाते हैं। सिक्योरिटी को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि अगर आरोपी भाग जाता है तो इसकी जिम्मेदारी हमारी होती है, लेकिन हमारे पास कोई वाहन नहीं है, इसलिए हम आरोपी को पैदल ही बाहर लेकर जाते हैं।
बता दें कि जिन आरोपियों को संगरूर अस्पताल से लाया जा रहा था, वैसे तो वह संगरूर जेल से 1 किमी की दूरी पर स्थित है। ऐसे में शहर के भारी ट्रैफिक और भीड़भाड़ वाले इलाकों के कारण यह दूरी करीब 3 किमी पड़ती है। गौर हो कि 3 पुलिसकर्मी आरोपी को हथकड़ी लगाकर सड़कों पर ले जा रहे हैं, ऐसे में कई सवाल प्रशासन पर उठ रहे है। दरअसल, ऐसे कई मामले बठिंडा, लुधियाना, पटियाला से सामने आ चुके हैं, जहां इलाज के लिए लाए गए कैदी, कोर्ट में पेशी के लिए लाए जाते है और फरार हो जाते है। यहां तक कि कैदी पुलिस की गाड़ी से फरार हो चुके है।
