Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab: फार्मासिस्ट यूनियन ने CM Maan के घर का घेराव करने का...

Punjab: फार्मासिस्ट यूनियन ने CM Maan के घर का घेराव करने का किया ऐलान, देखें Live 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: वैटरनरी फार्मासिस्ट यूनियन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी के चलते आज प्रेस वार्ता के जरिए यूनियन ने जालंधर में सीएम भगवंत मान के घर का घेराव करने का ऐलान किया है। यूनियन का कहना है कि उनकी ओर से एक मीटिंग रखी गई थी, जिसमें 25 जून को सीएम मान के घर का घेराव करने का ऐलान किया गया। वहीं सूबा प्रधान गुरप्रीत सिंह रोमाना ने कहा कि वह पिछले 18 सालों से पशु पालन में वैटरनरी फार्मासिस्ट में 11000 रुपए प्रति माह पर काम कर रहे है, जोकि नामात्र है।

उन्होंने कहाकि इससे घर का पालन पोषण करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की सरकार से परेशान हो गए है। उन्होंने कहा कि हमारी सैलेरी दर्जा चार के कर्मी से कम है। यूनियन ने कहा कि यह पंजाब के इतिहास में पहली बार हुआ है कि  काम ग्रुप सी का उनसे लिया जाता है और सैलेरी ग्रुप डी के कर्मियों से भी कम उन्हें दी जाती है। जिसके चलते उन्होंने अब सीएम मान की घर का घेराव करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 2006 में उनकी भर्ती हुई थी। उस दौरान हमारी भर्ती ठेके पर रखी गई थी। उन्होंने कहा कि जैसे समय बीतता गया तो अधिकारियों को प्रमोट कर दिया गया, लेकिन दर्जा चार के कर्मियों को वहीं पर रखा गया। उन्होंने कहाकि उस दौरान काम अफसरों का लिया जाता था, लेकिन सैलेरी दर्जा चार की ही दी जाती थी।

नेता ने कहा कि 2012 में भगवंत मान उनके धरने में आए और उन्होंने आप पार्टी के सत्ता में आने पर उनके मसलों को हल करवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद उन्होंने सोचा कि आप पार्टी की सरकार के सत्ता में आने पर उन्हें फायदा होगा। नेता ने कहा कि 2022 में आप पार्टी सत्ता में आ गई लेकिन एक भी मुलाजिम को पक्का किया गया। उन्होंने कहा कि काम उनसे अधिकारियों के लिए जाते है लेकिन काम दर्जा चार की उन्हें दी जाती है। जिसमें चुनावों में भी उनकी ड्यूटी लगाई जाती है। नेता ने कहा कि यूनियर के सभी नेताओं से मीटिंग के बाद उन्होंने वेस्ट हलके में उप चुनाव के दौरान सरकार का डटकर विरोध किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -