श्री मुक्तसर साहिब: सादिक में गत रात श्री मुक्तसर साहिब वाली सड़क पर एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा अपने ही 78 वर्षीय रिश्तेदार की हत्या कर दी गई। उक्त व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में यह हत्या की। वृद्ध की हत्या करने के बाद कथित हत्यारा मौके से फरार हो गया। सादिक पुलिस को दिए बयानों में बसंत सिंह पुत्र बहाल सिंह निवासी गांव मान सिंह वाला जिला श्री मुक्तसर साहिब ने बतायाा कि उसके पिता बहाल सिंह (80) का हत्या की गई है। उसने बताया कि उसके ताया की पोती रजवंत कौर की करीब 20 वर्ष पहले हरप्रीत सिंह पुत्र अमीर सिंह निवासी मुक्तसर रोड सादिक के साथ शादी हुई थी। हरप्रीत सिंह की उसके पिता अमीर सिंह ने ही करीब 20 वर्ष पहले हत्या कर दी थी।
इसके बाद रजवंत कौर अपने मायके गांव चली गई औरअमीर सिंह की पत्नी पत्नी सरबजीत कौर भी अपने पैतृक गांव हलीमवाला चली गई। अमीर सिंह अक्सर अपनी पत्नी के साथ सुलह करवाने के लिए बहाल सिंह के पास आता-जाता रहता था। बहाल सिंह भी उसके पास सादिक आ जाता था। बुधवार को अमीर सिंह ने बहाल सिंह को फोन कर अपने पास बुलाया था। जब वह शाम तक घर न आया तो पुत्र बसंत सिंह अपने छोटे भाई सुरजीत सिंह को साथ लेकर अमीर सिंह के घर रात साढ़े 8 बजे सादिक आया। उन्होंने देखा कि अमीर सिंह बेरहमी से बहाल सिंह के चेहरे और सिर पर डांग मार रहा था। बसंत सिंह ने बताया कि उसके पिता जमीन पक गिर गए और उन्होंने शोर मचाया तो अमीर सिंह उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गया।
देखते ही देखते पिता बहाल सिंब ने मौके पर दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि रंजिश यह थी कि अमीर सिंह अपनी पत्नी के साथ बहाल सिंब के संबंधों का शक करता था बहाल सिंह के साथ पैसें का भी लेन-देन था। गौरतलब है कि कथित हत्यारे ने पहले अपने बेटे की भी हत्या की थी। घटना की सूचना मिलते ही मुख्तियार सिंह मुख्य अफसर थाना सादिक ए.एस.आई. बूटा सिंह हलदार जसप्रीत सिंह सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर मुख्तियार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल फरीदकोट भेज दिया गया। मृतक के बेटे के बयानों पर अमीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोकी की तेजी से तलाश की जा रही है।
