लुधियानाः पंजाब में भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे है। वहीं इस भीषण गर्मी में डेंगू के मरीज भी सामने आने लगे है। हाल ही में जालंधर के बीएसएफ के रहने वाला मरीज डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी ट्रैवल हिस्ट्री दूसरे राज्यों की है। वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी को लेकर मौसम वैज्ञानिक पी.यू की कुलविंदर कौर गिल ने बताया कि आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि कल लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। कुलविंदर कौर का कहना है कि 18 जून के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
पंजाब भर में कई स्थानों पर तेज़ हवाओं और गरज के साथ बारिश पड़ने की भी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। फिलहाल पंजाब में तापमान 45 डिग्री के करीब चल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि 18 जून से 22 जून तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि 27 जून के बाद प्री-मानसून बारिश भी देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिक कुलविंदर कौर गिल ने कहा कि अप्रैल से लेकर जून के पहले 15 दिनों तक पंजाब में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा है और बारिश भी किसानों की जरूरत से काफी कम दर्ज की गई है लेकिन पानी को भूमिगत उपयोग के लिए मजबूर किया जा रहा है जो पहले से ही कम होता जा रहा है।