HomePunjabLudhianaPunjab: Electricity Bill के खाते को अकाउंट से लिंक करने के नाम...

Punjab: Electricity Bill के खाते को अकाउंट से लिंक करने के नाम पर ठगे 5 लाख 74 हज़ार, देखें Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः सरकारी विभाग से एक सेवानिवृत्त अधिकारी को अपने बेटे की फैक्ट्री के बिजली बिल खाते को अकाउंट से लिंक करने के लिए फोन आया, जिसके बाद उनका फोन हैक हो गया और एक दिन में पांच लाख 74 हज़ार ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से उनके खाते से निकाल लिए गए। यह घटना  21-11-2022 की है। 

इस घटना के बाद पीड़ित दलजीत सिंह ने आरबीआई और साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई। वहीं दलजीत सिंह इस मामले में लगातार आरबीआई, बैंक को शिकायती पत्र लिखते रहे और अलग-अलग आईटीआई में भी शिकायत की और लगातार चक्कर लगाते रहे। इस मामले में साइबर क्राईम की जांच के बाद अलग-अलग धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। पीड़त दलजीत सिंह ने कहा कि धोखाधड़ी के नौ महीने बाद ही बैंक ने उनके खाते में पैसे लौटा दिए थे, लेकिन उन्हें मीडिया से पता चला कि मॉडल टाउन पुलिस ने भी मामला दर्ज किया है।  इस मामले पर कारवाई करते हुए आरोपी मनीष साउथ वेस्ट दिल्ली, विजय सिंह चौहान जयपुर, अजय निवासी पंजकुला प्रकाश उड़ीसा के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -