पठानकोट : राज्य में पटवार यूनियन एवम कानूनगो यूनियन द्वारा पिछले कुछ समय से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है। लेकिन राज्य सरकार द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नही दिया जा रहा। उल्टा उनके संघर्ष को दबाने के लिए एस्मा कानून लगा दिया है। जिसका पूरे पंजाब में जिला स्तर पर रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत पठानकोट तहसील कांप्लेक्स में पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जा रहा है।
इस मौके पर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एस्मा कानून की कॉपियां भी जलाई गई। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे नही मानी जाती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा और देहाती मजदूर सभा ने पटवारियों और कानूगो की और से किए जा रहे इस संघर्ष को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भगवंत मान सरकार जनता से किए हुए वादों को पूरा करे।