Punjab Govt AD
HomePunjabPunjab News: रेलवे ट्रैक जाम करने से यात्री हुए परेशान, देखें वीडियो

Punjab News: रेलवे ट्रैक जाम करने से यात्री हुए परेशान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाब (अमृतसर): किसानों ने आज पंजाबभर में दो घंटे तक रेलवे ट्रैक जाम किया। जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से अपनी मांगें पूरी न होने पर किसान संगठनों ने आज दो घंटे के लिए ट्रैक जाम कर दिया है। उनका कहना है कि हमारे किसान और पत्रकार की लखीमपुर खीरी में हुई मौत की बरसी और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हमने रेलवे ट्रैक जाम किया है। उन्होंने कहा कि अगर यात्रियों को कोई परेशानी हो रही है तो इसकी जिम्मेदारी केंद्र और पंजाब सरकार की है। मीडिया ने जब अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुंचे तो हमने यात्रियों से बात की और उन्होंने हमें अपनी कठिनाइयों के बारे में बताया, उनका कहना है कि हम सुबह रेलवे स्टेशन पर बैठे हैं।

यात्रियों ने कहा कि हमें यहां आकर पता चला कि आज ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलेंगी। उनका कहना है कि हम सुबह रेलवे स्टेशन पर बैठे है। यात्रियों ने कहा कि यहां आकर पता लगा कि किसानों ने ट्रेने रोकी है। वहीं यात्रियों ने कहा कि किसानों की मांगें भी जायज है। किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और सरकार को भी उनकी जायज मांगों को मान लेना चाहिए ताकि आम लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े लेकिन यहां तो उन्हें हर दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी सरकार ने कहा था कि हमारी सरकार में कोई धरना प्रदर्शन नहीं होगा, रोजाना धरना प्रदर्शन होता है और लोग परेशान हो रहे हैं. इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि अब हमें यह भी नहीं पता कि ट्रेन कब आएगी और हमें यह भी नहीं पता कि हम अपने घर कब पहुंचेंगे, इसलिए सरकार को इन चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। यात्रियों ने कहा कि सरकारें आम आदमी की तरफ कोई ध्यान नही देती। किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और सरकार को भी उनकी जायज मांगों को मान लेना चाहिए। ताकि आम लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। लेकिन यहां तो उन्हें हर दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी सरकार ने कहा था कि हमारी सरकार में कोई धरना प्रदर्शन नहीं होगा। लेकिन रोजाना धरना प्रदर्शन हो रहे है और लोग परेशान हो रहे है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -