लुधियाना : घास मंडी चौंक पर स्थित पंडित परांठे वाले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात परांठे वाले का महिला से विवाद हो गया। इस दौरान वहां पर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान महिला ने उस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने कहा कि उसकी भी परांठे की दुकान है। उसकी दुकान के बाहर रोजाना पंडित परांठे वाले के कर्मचारी खाली शराब की बोतलें फेंक देते हैं। महिला ने बताया कि उसका पति खाना खा रहा था कि अचानक पंडित परांठे वाला आकर उनसे मारपीट करने लगा। मारपीट का क्या कारण यह उसने बताया नहीं। महिला ने कहा कि उसके साथ पंडित परांठे वालों ने जमकर गाली गलौज भी की। दूसरी तरफ पंडित परांठे वाले दुकान संचालक ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपी को बे-बुनियाद बताया।
पंडित परांठे के संचालक के रमन ने कहा कि मारपीट जैसा कुछ नहीं हुआ है। महिला उन पर झूठे आरोप लगा रही है। उसके पति ने पहले उनकी दुकान के बाहर कांच का गिलास तोड़ा है। पहले भी कई बार उसका पति उनकी दुकान के बाहर पेशाब करने लग जाता है। उनके पास सीसीटीवी भी है। जिसमें स्पष्ट होता है कि उन्होंने किसी तरह से महिला पर हाथ नहीं उठाया। आज मामूली कहासुनी हुई है। हरमन ने कहा कि जिस व्यक्ति से उनका झगड़ा हुआ है उस व्यक्ति ने शराब पी हुई है। उसने उसके पिता को गालियां दी है। गाली-गलौज करने के बाद अब वह व्यक्ति ने अपना बचाव करने के लिए अपनी पत्नी को आगे कर दिया है। फिलहाल इस मामले में थाना डिवीजन 3 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित मीनाक्षी ने बताया कि उसकी दुकान घास मंडी चौक स्थित पंडित परांठे वाले के सामने ही है। बुधवार रात को उसका पति दुकान पर खाना खा रहा था, जबकि वह वहां पर काम कर रही थी। मीनाक्षी ने कहा कि पंडित परांठे वाले दुकान का संचालक उसकी दुकान पर आया और बेवजह मारपीट करने लगा। उसने कुकर से उस पर वार किया है। उसके गले में पहनी हुई चैन तक तोड़ दी। मीनाक्षी ने कहा कि उसका पति बीमार रहता है जिसकी वह दवा करवा रही है।