फरीदकोट: गांव सोढ़ा सिंह वाला के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना बाजाखाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
sis के रहने वाले बौर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे वह अपने साथी भान सिंह (54) के साथ बाइक से जैतो जा रहा था। जैसे ही वे सोढ़ा सिंह वाला के पास पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार कार आई और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए गुरू गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके साथी भान सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका इलाज चल रहा है।