फाजिल्का : सर्दियों में धुंध की वजह से लगातार हादसे हो रहे है, आए दिन हादसे हो रहे है। ऐसा ही मामला फाजिल्का से सामने आया है, जहां धुंध के वजह से एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार जलालाबाद में घनी धुंध के कारण पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण थी कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। मृतक की पहचान संदीप सिंह निवासी गांव छांगा खुर्द के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीनों श्री मुक्तसर साहिब से समारोह में खाना बनाने के बाद घर वापिस लौट रहे थे।
स्थानीय सरपंच गुरदेव सिंह ने बताया कि गांव फलियावाला के पास जलालाबाद की तरफ से आ रही पिकअप से बाइक की टक्कर हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
