Punjab Govt AD
HomePunjabTarn Taranपंजाब : करोड़ों की हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : करोड़ों की हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भिक्खीविंड : पंजाब सरकार द्वारा चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजयबीर सिंह उर्फ ​​अजय पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी थाना सराय अमानत खान जिला तरनतारन के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए डीएसपी प्रीतइंदर सिंह ने बताया कि एसपी तरनतारन श्री अश्वनी कपूर के निर्देशानुसार भिक्खीविंड पुलिस चौकी प्रभारी मोहित कुमार की देखरेख में एएसआई सुखदेव सिंह सहित पुलिस पार्टी जीटी रोड सुरसिंघा में गश्त के दौरान स्टेडियम की ओर जा रहे थे।

गश्त के दौरान अजयबीर सिंह उर्फ ​​अजय की तलाशी लेने पर उसकी जेब से हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को 480 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आरोपी को अदालत में पेशकर रिमांड पर लिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -