Punjab Govt
HomePunjabPatialaपंजाबः घूमने आए NRI वकील की नहर में गिरी कार, हुई मौत,...

पंजाबः घूमने आए NRI वकील की नहर में गिरी कार, हुई मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुर/सोनू थापरः तलवाड़ा ने बीते दिन मुकेरिया हाइडल नहर में मारुति बरेजा कार के नहर में गिर गई। जिसमें एक 67 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान एडवोकेट जोगराज सिंह के रूप में हुई है। मृतक जिला कपूरथला से संबंध रखता है और 30 बर्ष से अमरीका में रहता है। जानकारी के मुताबिक दो दिन से मृतक तलवाड़ा घूमने आया था और आज शाह नहर बैराज से होते हुए जब वो अपनी कार से तलवाड़ा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अचानक कार चालक अपना संतुलन खो बैठा और कार नहर में जा गिरी। इस हादसे में जोगिंदर की मौत हो गई। नंगल से आई गोताखोरो की टीम ने कड़ी मुशक्त के बाद कार को नहर से बाहर निकाला जिस बाद मृतक की पहचान हुई।

मृतक के रिश्तेदार बाबू ने बताया कि उसको गांव खिजारपुर से एक फोन आया था कि नशे में धुत व्यक्ति गांव के बाहर कार लगा कर खड़ा है। वह आप को अपना जानकर बता रहा है। जिसके बाद वह उसे अपने घर हाजीपुर ले आए। लेकिन उसने शराब बहुत अधिक पी रखी थी। जिसके चलते जोगराज उनके साथ उनके घर पर नहीं गया। बल्कि वह उनकी दुकान के बाहर ही कार में सो गया। जब उसकी आंख खुली तो वह वहीं से कार लेकर तलवाड़ा की तरफ चला गया। उन्होंने जोगराज के परिवार को इस हादसे के बारे में सारी जानकारी दे दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -