Punjab Govt AD
HomeHimachalपंजाबः सिंगर के दोस्त के घर NIA ने दी दबिश

पंजाबः सिंगर के दोस्त के घर NIA ने दी दबिश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तरनतारनः पंजाब के कई जिलों में एनआईए की टीम ने दबिश दी है। वहीं अब ताजा मामला मास्टर कॉलोनी से सामने आया है, जहां एनआईए की ओर से छापेमारी की गई है। इस छापेमारी के दौरान घर में मौजूद दंपति से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई है। गौरतलब है कि जिस घर में छापा मारा गया है, उस घर में दो साल पहले गायक सोनी मान, जो घर के मालिक कंवर रणबीर सिंह बाठ के दोस्त हैं। बता दें कि उन पर कुछ लोगों ने गोलियों से हमला किया था।

जानकारी के मुताबिक एनआईए एक विशेष टीम स्थानीय शहर और सीआईए स्टाफ की पुलिस सहित स्थानीय मास्टर कॉलोनी में मौजूद लखवीर सिंह बाठ के घर पर सुबह 6 बजे अचानक छापेमारी की गई। लखबीर सिंह का एक बेटा कंवर रणबीर सिंह बाठ जो गाने तैयार करने के लिए स्टूडियो चलाता है जिसकी गायक सोनी मान से दोस्ती भी है। एनआईए द्वारा की गई छापेमारी में विदेश से बैंक खाते में भेजी गई रकम बताई जा रही है। टीम ने कंवर रणबीर सिंह बाठ के माता-पिता के बैंक खाते, मोबाइल फोन और घर में मौजूद कंप्यूटर का सारा रिकॉर्ड जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा टीम द्वारा मोहाली और खरड़ में लिए गए फ्लैटों की जानकारी भी हासिल की गई है। कंवल रणबीर सिंह बाठ का एक भाई  पिछले आठ साल से इंग्लैंड में रह रहा है।

बता दें कि करीब 2 साल पहले जब गायक सोनी मान अपने दोस्त बाठ के साथ तरनतारन स्थित घर पहुंचे तो कुछ लोगों ने घर पर सरेआम गोलियां चलाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी, जिस मामले में थाना सिटी तरनतारन में केस भी दर्ज किया गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -