मोहालीः जिले में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, लांडरा चौक के पास गुरुद्वारे के सामने कार चालक ने सड़क किनारे खड़े परिवार के 3 सदस्यों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में बच्चे और मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल पिता को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मृतक मां-बेटे के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है।
