Punjab Govt AD
HomePunjab News: झगड़ा छुड़वाना व्यक्ति को पड़ा महंगा, युवकों ने हमला कर...

Punjab News: झगड़ा छुड़वाना व्यक्ति को पड़ा महंगा, युवकों ने हमला कर किया लहूलुहान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे लहूलूहान करने का मामला सामने आया है। जिसके सिर पर काफी गंभीर चोटें आई है। जिसके बाद माहोल पूरा गर्मा गया है। मामला जस्सियां गांव सूरपूर रोड का है। घायल व्यक्ति सुरिंदर कुमार का कहना है कि वह गली से जा रहा था कि रास्ते में 5-6 युवक गली में खड़े एक घर में घुस रहे थे। जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि युवक घर में महिला और उसकी बेटी से झगड़ रहे थे। जब उसने बीच बचाव किया तो उक्त य़वुक उनके साथ बहस करने लगे और उस पर हलमा कर दिया।

इस दौरान युवकों ने उनके सिर पर ईंट से हमला किया जिससे उसके सिर पर गहरी चोटें आई है। जिसके बाद वह सिविल अस्पताल आए है। मामले में पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं घायल व्यक्ति की पत्नी ने कहा कि उसके पति की कोई भी गलती नहीं थी फिर भी आरोपियों ने पति पर हमला कर दिया। मेरे पति सिर्फ बेटी और महिला को बचाने गए थे कि युवकों ने गुंडागर्दी दिखाते उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हुए है। महिला ने पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -