HomePunjabLudhianaPunjab News: लूटपाट का विरोध करने पर Zomato Delivery Boy पर चाकू...

Punjab News: लूटपाट का विरोध करने पर Zomato Delivery Boy पर चाकू से हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए। यही कारण है कि अब राह चलते लोगों से लूटपाट और जानलेवा हमले की घटनाएं आम हो रही हैं। ताजा मामला हैबोवाल थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले मल्ली फार्म के पास का है जहां लूट का विरोध करने पर दो नकाबपोश बदमाशों ने एक जोमैटो डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित साहिल जो सिविल लाइंस की थापर कॉलोनी (लक्ष्मी नगर) का रहने वाला है और जोमैटो में काम करता है ने बताया कि वह अपनी छुट्टी वाले दिन पेट दर्द की दवाई लेने के लिए मल्ली फार्म की ओर गया था।

रास्ते में उसने देखा कि दो युवक किसी अन्य व्यक्ति से लूटपाट की कोशिश कर रहे थे। जब साहिल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और अपनी बाइक रोकी तो बदमाशों ने उसे ही निशाना बना लिया। साहिल के मुताबिक बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसका फोन छीनने की कोशिश की। साहिल ने बताया उन्होंने मुझसे फोन मांगा लेकिन जब मैंने फोन नहीं दिया और उनसे हाथापाई करने लगा तो एक बदमाश ने पीछे से मुझ पर चाकू से वार कर दिया।

उनके पास चाकू के अलावा एक और हथियार भी था। बदमाश साहिल का फोन तो नहीं छीन पाए, लेकिन उसकी जेब में रखे करीब 500 से 600 रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में साहिल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने बताया कि वह हमलावरों को चेहरे से पहचानता है और वे कंदनपुरी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि साहिल ने यह भी स्पष्ट किया कि उसकी उन लड़कों के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। पीड़ित ने अभी तक पुलिस को इसकी आधिकारिक शिकायत नहीं दी है। फिलहाल घायल युवक का उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद से काफी रोष और डर का माहौल है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -