अमृतसरः बटाला रोड के ऊपर बने बीआरटीसी पुल पर सड़क हादसे में बुलेट सवार की मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद थाना मोहकमपुरा की पुलिस टीम मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बुलेट का नंबर पीबी 06 एएन 4223 गुरदासपुर का है, जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। युवक की उम्र तकरीबन 25 साल के करीब लग रही है। घटना रविवार रात 11.30 बजे की है।
एसएचओ सरमेल सिंह ने बताया कि युवक बटाला की तरफ से सिटी की ओर बाइक पर सवार होकर आ रहा था। हादसे में युवक की सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। देखने में ऐसा लग रहा है किसी अज्ञात वाहन ने बुलेट को टक्कर मारी है।
