Punjab Govt
HomePunjabFirozpurPunjab News: गांव के बाहर बुला युवक से की मारपीट, देखें वीडियो

Punjab News: गांव के बाहर बुला युवक से की मारपीट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
परिवार का आरोप- नशा बेचने के लिए किया जा रहा मजबूर

फिरोजपुरः नशे की दलदल किस तरह नौजवान को अपनी पकड़ में ले रहा है। इसका एक उदाहरण फिरोजपुर के गांव कुंडियां में देखने को मिला है। जहां एक नौजवान अभय नशे की दलदल में इस कदर फंसा था कि उसका बाहर निकला मुश्किल हो गया। लेकिन जब उसने नशे से दूरी बनाई तो आरोपियों ने उसके साथ जमकर पिटाई कर डाली। जिसके बाद उसे जख्मी हालत में अस्पताल दाखिल करवाना पड़ा।

पीड़ित के परिवार ने बताया कि उनका बेटा अभय गांव के एक घर में काम करता था। उक्त घर में लोग नशा बेचने का काम करते थे। उन्होंने अभय को भी अपने साथ नशे की दलदल में फंसा लिया। अभय नशे की दलदल में फंसा सारा दिन वहीं काम करता था। काम के बदले उसे नशा दिया जा रहा था। एक दिन जब अभय को परिवार वालों ने समझाया तो उसने नशे की दलदल से बाहर आने का फैसला लिया। जिसके बाद वह घर वापस आ गया।

लेकिन जब इस बात का नशा बेचने वालों को पता चला तो उन्होंने अभय को किसी बहाने गांव से बाहर बुला लिया। जहां उसके साथ मारपीट की गई और उसे दोबारा नशा बेचने पर मजबूर किया गया। धमकी दी कि अगर दोबारा काम पर नहीं आया तो वह उसके साथ कुछ गलत किया जाएगा। जब अभय ने जाने से मना किया तो आरोपी उसे घर से उठाकर ले गए। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। जब पुलिस मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल दाखिल करवाया जहां उसका मेडिकल करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर एक पिस्तौल को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -