पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
मोगाः कपूरे गांव में युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में घायल युवक के पिता के बयानों पर केस दर्ज किया गया है। घायल युवक इंद्रजीत सिंह के पिता ने बताया कि बेटा किसी के घर से साइकिल लेने गया था, तभी वहां पहले से खड़े कुछ युवकों ने बेटे पर हथियारो से हमला कर दिया। पिता ने बताया कि एक माह बेटे का उनसे किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
मामले को लेकर डॉ. अजमेर सिंह कालरा ने बताया कि युवक इंदर जीत सिंह को काफी चोटें आईं। हालत गंभीर होने के कारण उसे वेंटिलेटर पर रखना पड़ा है। सिर पर धारदार हथियार से हमला करने के कारण सिर और हाथ पर गंभीर चोटे लगी है। जांच अधिकारी वरिंदर कुमार ने बताया कि 18 सितंबर की रात करीब 7.30 बजे नोने नाम का लड़का इसे अपने साथ लेकर चला गया। किसी के घर से साइकिल लेने के लिए जा थे तभी रास्ते मे पहले ही 7-8 लड़के हथियारों के साथ खड़े थे, जिन्होंने इंदरजीत सिंह पर हमला कर दिया। हालत गंभीर होने पर उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। पिता के बयानों पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।