लुधियाना: जिले के संगोवाल इलाके में एक युवक की ईंटें मारकर हत्या कर दी गई। युवक ने अपनी जान बचाने के लिए नहर में छलांग लगाई जिसके बाद उसका पीछा कर रहे युवकों ने पुल पर खड़े होकर नहर में ईंटें मारी जिस कारण वह युवक डूब गया। पता चला है कि युवक की मौत हो गई है लेकिन अभी उसका शव पुलिस को बरामद नहीं हुआ है। मरने वाले का नाम मनी है।
जानकारी मुताबिक थाना साहनेवाल के इलाके गांव जसपाल बांगड़ में आज एक युवक और उसके दोस्त का पीछा कर रहे थे। तभी उस युवक ने नहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद उन लोगों ने ईंटें मारी और वह युवक नहर से बाहर नहीं निकल सका।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह भी बात सामने आ रही है कि युवक के पास कोई मोबाइल था। उस मोबाइल को लेने के लिए कुछ लोग उसके पीछे लगे थे। युवक ने तभी नगर में छलांग लगाई थी लेकिन वह बच नहीं सका।
गांव संगोवाल के सरपंच ने कहा कि हरनाम पुरा से मनी नाम का युवक था। उसके पीछे कुछ प्रवासी लगे हुए थे। उन लोगों के हाथ में तलवारें और अन्य हथियार थे। उन लोगों ने मनी और उसके साथ कुछ युवक थे उनसे मारपीट की। मनी ने नहर में छलांग लगा दी जिस कारण उसकी मौत हो गई।
मौके पर जब आए है तो पता चला है कि अचानक से उन लोगों ने मनी और उसके दोस्त पर हमला कर दिया। मनी ने नहर में छलांग लगा दी थी और उसके दोस्त को पुलिस ने पकड़ लिया है। इसी कारण आज रोष जाहिर करते हुए लोगों ने संगोवाल गांव की सड़क पर धरना भी लगाया था जिसे पुलिस ने बाद में हटवाया।
मनी का शव ढूंढने के लिए गोताखोर 25 हजार रुपए मांग रहा है। उधर, इस मामले में अभी थाना साहनेवाल की पुलिस मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
एडीसीपी पी.एस भंडाल ने कहा कि लोगों ने बताया है कि नहर किनारे कुछ युवकों की आपस में बहसबाजी हुई है। झड़प दौरान एक युवक को नहर में फेंका गया है। पुलिस इस मामले की विभिन्न एंगलों से जांच कर रही है। हमला करने वाले सभी लोग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आस-पास के कैमरों की फूटेज चैक करेगी जिसके बाद घटना कैसे हुई इस बारे पता चल सकेगा।
