बठिंडाः जिले के थर्मल प्लांट के नजदीक बनी झील नंबर 2 में बीते दिन नौजवान ने छलांग लगा दी। इस घटना की सूचना मिलने पर गोताखोरों द्वारा नौजवान की तालाश की गई। काफी समय के बाद नौजवान की तालाश ना होने पर मामले की जानकारी एनडीआरएफ की टीम को दी गई। देर रात एनजीओं और एनडीआरएफ की टीमों द्वारा नौजवान को ढूंढने के लिए रेस्क्यू किया गया, लेकिन कुछ नहीं पता चल पाया।
वहीं काफी प्रयासों के बाद आज नौजवान का शव बरामद किया। नौजवान के शव को झील से निकालकर सरकारी अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया गया है। बताया जा रहा है कि नौजवान की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के दौरान नौजवान के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।