HomePunjabLudhianaPunjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बहन ने नौजवानों पर...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बहन ने नौजवानों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के मोती नगर इलाके में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जयदीप सिंह के रूप में हुई है, जो चाप की दुकान पर काम करता था। घटना को लेकर परिजनों का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक का एक भाई और बहन है। मृतक की बहन के अनुसार जयदीप घर से यह कहकर निकला था कि वह काम पर जा रहा है। कुछ देर बाद आस-पड़ोस के लोगों ने सूचना दी कि वह मोती नगर इलाके में सड़क किनारे पड़ा हुआ है।

मौके पर पहुंचे परिवार वालों का आरोप है कि वहां मौजूद 2-3 युवकों ने उन्हें धमकाया और कहा कि अगर पुलिस को उनके नाम बताए तो जान से मार देंगे। परिजनों का कहना है कि उन्हीं युवकों ने जयदीप को नशे की ओवरडोज का इंजेक्शन लगाया था। परिवार ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो जयदीप बेसुध हालत में था। लोगों की मदद से उसे पेड़ के सहारे बैठाया गया और फिर ऑटो के जरिए घर ले जाया गया।

घर पहुंचने पर उसकी हालत और बिगड़ने लगी, शरीर ठंडा पड़ने लगा और कुछ ही देर बाद उसकी नाक से झाग निकलने लगा। परिजनों के मुताबिक जयदीप पहले नशा करता था, लेकिन अब वह सुधर गया था और मेहनत-मजदूरी कर रहा था। उनका आरोप है कि कुछ लोग उससे रंजिश रखते थे। घटना के बाद जयदीप का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद चलेगा। थाना मोती नगर की पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -