लुधियानाः जिले के हैबोवाल में तूर अस्पताल के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। हालांकि घटना देर रात की है। दरअसल, तूर अस्पताल के निकट एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। बताया जा रहा है कि रात को कुछ युवकों ने इस युवक की मारपीट की थी, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
Punjab: Toor Hospital के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आंशकाhttps://t.co/WwsnaTwwwP#IndianEconomy #KyunkiCoupleGoals #PanchayatMeinPhirBJP pic.twitter.com/CYJHkJtYZV
— Encounter India (@Encounter_India) August 1, 2025
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आधा दर्जन युवक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा हैकि उक्त फरार युवकों द्वारा मृतक से मारपीट की गई थी। जिसके बाद वह बाइकों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। कहा जा रहा है कि मृतक मूल रूप से प्रवासी है।
वहीं घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों द्वारा टीमें गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि पुलिस द्वारा आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है।